ट्रक चोरी कर भाग रहे तीन चोर धराये

Published at :08 Jan 2014 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक चोरी कर भाग रहे तीन चोर धराये

बेतियाः मनुआपुल पुलिस ने सोमवार की देर रात एक ट्रक सहित तीन लोगों को पकड़ा है. तीनों आरोपित ट्रक चोरी कर भाग रहे थे. पुलिस ने ट्रक नंबर बीआर 06 जी 4711 जब्त कर तीनों आरोपितों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के आदेश पर […]

विज्ञापन

बेतियाः मनुआपुल पुलिस ने सोमवार की देर रात एक ट्रक सहित तीन लोगों को पकड़ा है. तीनों आरोपित ट्रक चोरी कर भाग रहे थे. पुलिस ने ट्रक नंबर बीआर 06 जी 4711 जब्त कर तीनों आरोपितों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के आदेश पर हुई है. जानकारी के अनुसार, रात्रि के करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक के मोबाइल पर ड्राइवर को मारपीट कर उतार कर ट्रक लेकर भाग जाने की खबर मिली.

एसपी श्री साह ने इसकी सूचना एएसपी अभियान राजेश कुमार को दी. इस पर एएसपी श्री कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद मिनटों में ट्रक को जब्त कर लिया. साथ ही उस पर सवार संपत कुमार, अजय कुमार गुप्ता सहित ड्राइवर रमेश को पकड़ लिया. एएसपी श्री कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला स्थित पहाड़पुर थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश कुमार का ट्रक गन्ना लेकर लौरिया चीनी मिल गयी थी. वहीं से तीनों आरोपितों ने ट्रक के ड्राइवर को धक्का देकर उतार दिया और दूसरे ड्राइवर के साथ ट्रक लेकर भागने लगे. ट्रक मालिक के सूचना पर पुलिस ने मनुआपुल थाना के समीप ट्रक सहित तीनों को धर दबोचा. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन