73 के खिलाफ बॉडी वारंट जारी

Published at :08 Jan 2014 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
73 के खिलाफ बॉडी वारंट जारी

बेतियाः बिजली विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय के विकास भवन में की. इस दौरान बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर व बगहा के 73 लोगों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया गया. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों जिला के पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया गया. बैठक के दौरान विद्युत […]

विज्ञापन

बेतियाः बिजली विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय के विकास भवन में की. इस दौरान बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर व बगहा के 73 लोगों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया गया.

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों जिला के पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया गया. बैठक के दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि चार अनुमंडल के 307 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. इसमें 295.47 लाख रुपया लोगों पर बिजली का बकाया है. जिनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है. बैठक में डीपीआरओ मनोज कुमार, सहायक विद्युत अभियंता रवि आर्यन, एओ मृत्यंजय कुमार सहित सभी क्षेत्र के जेइ भी उपस्थित थे.

खराबी पर लगा ब्रेक

इस बार ट्रांसफॉर्मर की खराबी रोकने में विद्युत विभाग ने काफी रोक लगायी है. तत्काल जारी डाटा के अनुसार बेतिया व बगहा में अभी एक भी ट्रांसफॉर्मर में खराबी नहीं हैं. वहीं नरकटियागंज में दो और रामनगर में मात्र एक ट्रांसफॉर्मर खराब पाया गया है. Gandhi";mso-bidi-language:HI’>से आग्रह किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन