विवाद सुलझाने को लगी पंचायत में भिड़े पड़ोसी

Published at :11 Apr 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद सुलझाने को लगी पंचायत में भिड़े पड़ोसी

बेतिया : शहर के जगजीवन नगर में पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच रविवार को केदार आश्रम में बैठी पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गये. एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भारी पड़ा व दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया. इस दौरान हुई मारपीट में दादा, बाप व पोता गंभीर रूप से […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के जगजीवन नगर में पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच रविवार को केदार आश्रम में बैठी पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गये. एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भारी पड़ा व दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया. इस दौरान हुई मारपीट में दादा, बाप व पोता गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल विश्वनाथ राउत, अस्पताल कर्मी रंजीत कुमार राउत, नीरज कुमार राउत, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, रविरंजन व बिक्की रंजन को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार घटना स्थल पर पहुंचे व चार लोगों को हिरासत में ले लिया.

जिसमें सुशील कुमार, रोहित कुमार, जितेश कुमार, रितेश कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अगर विरोधी पक्ष की ओर से शिकायत की जाती है,तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. घटना के बावत बताया जाता है कि अस्पताल कर्मी रंजीत राउत व उनके पडोसी सुशील राउत के बीच 24 मार्च को विवाद हुआ था.
विवाद को लेकर अस्पताल कर्मी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी विवाद को सुलझाने के लिए केदार आश्रम में पंचायत बैठी थी, पंचायत में पूर्व की बात को लेकर दोनों पक्ष उग्र हो गये. पंचायत में हीं मारपीट होने लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन