दो हजार लीटर नौसादरयुक्त ताड़ी के साथ कारोबारी धराया

बेतिया/ बैरिया : सरकार द्वारा चलाये जा रहे शराब व नशा मुक्त अभियान के बाद भी शराब व ताड़ी बेचने वाले कारोबारी अपने धंधे से बाज नहीं आ रहे. वहीं बैरिया थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर मझरिया बंगाली कॉलोनी में छापेमारी कर दो हजार लीटर गैलन सहित ताड़ी के साथ कमल दास नाम […]
बेतिया/ बैरिया : सरकार द्वारा चलाये जा रहे शराब व नशा मुक्त अभियान के बाद भी शराब व ताड़ी बेचने वाले कारोबारी अपने धंधे से बाज नहीं आ रहे. वहीं बैरिया थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर मझरिया बंगाली कॉलोनी में छापेमारी कर दो हजार लीटर गैलन सहित ताड़ी के साथ कमल दास नाम के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बैरिया के मझरिया कॉलोनी नंबर दो में प्रतिदिन सौ गैलन ताड़ी दूसरे जगह से लाया जा रहा है.
जिसको गंभीरता से लेते हुए रविवार की सुबह अपने दल-बल के साथ मझरिया कॉलोनी नंबर -2 में छापेमारी की गयी. जिसमें कमल दास व मकद दास के घर से लगभग दो हजार लीटर ताड़ी जब्त किया गया. जो नौसादर युक्त है. जिसे कारोबारियों द्वारा प्रति बोतल 50 रुपया की दर से बिक्री की जाती थी. ताड़ी के साथ गिरफ्तार हुए कारोबारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




