डकैती के आरोपित की पत्नी से गैंगरेप

बगहा, प चं: चौतरवा थाने के चुरिहरवा सरेह में एक 35 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. डकैती का आरोपित पति जेल में होने के कारण पीड़िता खुद ही खेती करती है. सोमवार को गन्ने का खेत देखने गयी, वहां गांव के ही दो लोग घात लगाये बैठे थे, […]
बगहा, प चं: चौतरवा थाने के चुरिहरवा सरेह में एक 35 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. डकैती का आरोपित पति जेल में होने के कारण पीड़िता खुद ही खेती करती है. सोमवार को गन्ने का खेत देखने गयी, वहां गांव के ही दो लोग घात लगाये बैठे थे, जिन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया.
महिला थाना के प्रभारी राज कुमार गौतम ने बताया कि पीड़िता एक शातिर अपराधी की पत्नी है. पति समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए अपराध की दुनिया को अलविदा करने की नीयत से आत्मसमर्पण कर जेल में बंद है. उसके जेल में होने के कारण पत्नी ही खेतीबारी की निगरानी करती है. वह सोमवार की शाम में गंडक पार से चुरिहरवा सरेह में गन्ना के खेत की निगरानी करने आयी थी. वहां पहले से घात लगाये चुरिहरवा गांव निवासी महेंद्र चौधरी और नरेश यादव ने पीड़िता को पकड़ लिया. उसके साथ दोनों ने जबरदस्ती की. पीड़िता गन्ना के खेत में कराहती रही और आरोपित वहां से भाग गये. पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में दोनों आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










