दिनदहाड़े चाकू मार कर 1.27 लाख की लूट

Published at :28 Dec 2013 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े चाकू मार कर 1.27 लाख की लूट

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के रमना के निकट शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे बैंक में पैसा जमा कराने गये आर्मी आर्गेनाइजेशन संस्था के परियोजना पदाधिकारी को अपराधियों ने चाकू से गोद कर 1.27 लाख रुपये लूट लिये. वह संस्था का पैसा लेकर एसबीआई की शाखा में जमा कराने गया था, लेकिन लंच टाइम […]

विज्ञापन

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के रमना के निकट शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे बैंक में पैसा जमा कराने गये आर्मी आर्गेनाइजेशन संस्था के परियोजना पदाधिकारी को अपराधियों ने चाकू से गोद कर 1.27 लाख रुपये लूट लिये. वह संस्था का पैसा लेकर एसबीआई की शाखा में जमा कराने गया था, लेकिन लंच टाइम के कारण पैसा जमा नहीं हो सका. वह बैंक से वापस आ रहा था, तभी पल्सर सवार अपराधियों ने दबोच लिया.

बैरिया थाना क्षेत्र का भितहा गांव निवासी सुमन कुमार सिंह को अपराधियों ने उसे बांह व पैर में चाकू मारा है. सुमन शुक्रवार को करीब तीन बजे संस्था का एक लाख 27 हजार 700 रुपये लेकर एसबीआई के मुख्य शाखा में जमा कराने गया. उस समय लंच हो गया था. वह बैंक से बाहर निकला और वापस जाने लगा. इसी बीच रमना के समीप पल्सर मोटरसाइकिल से आये दो अपराधियों ने उसे रोक पैसा छीनने का प्रयास किया. पैसा बैग में रखा था. बैग नहीं देने पर अपराधियों ने उसे चाकू से मार कर घायल कर रुपये लूट लिया. राहगीरों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन