विराेध. सड़क पर बैठे इलमराम चौक के मुहल्लेवासी, जताया रोष

Published at :05 Apr 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
विराेध. सड़क पर बैठे इलमराम चौक के मुहल्लेवासी, जताया रोष

बोले, नहीं खुलने देंगे शराब दुकान शहर में 12 जगहों पर विदेशी मदिरा की दुकान खोलने के लिए उत्पाद विभाग का सर्च अभियान चल रहा है. स्टेशन चौक पर दुकान खुलने के बाद अब ईलमराम में दुकान खोलने की तैयारी ही थी कि मुहल्ले के विरोध में आ गये. बेतिया : शहर के इलमराम चौक […]

विज्ञापन

बोले, नहीं खुलने देंगे शराब दुकान

शहर में 12 जगहों पर विदेशी मदिरा की दुकान खोलने के लिए उत्पाद विभाग का सर्च अभियान चल रहा है. स्टेशन चौक पर दुकान खुलने के बाद अब ईलमराम में दुकान खोलने की तैयारी ही थी कि मुहल्ले के विरोध में आ गये.
बेतिया : शहर के इलमराम चौक पर विदेशी शराब की दुकान खुलने की प्रक्रिया अभी शुरू हीं हुई थी कि स्थानीय लोग सोमवार को सड़क पर उतर कर दुकान खुलने का विरोध करने लगे. चौक पर बांस-बल्ला लगा कर सड़क को जाम कर दिया व बीच सड़क पर महिला-पुरूष बैठ गये.
जिसके कारण मित्रा चौक, अस्पताल रोड़ व इंदिरा चौक की ओर आने-जाने वाली सड़क जाम रही. जाम के कारण सबसे ज्यादा अस्पताल में इलाज कराने जा रहे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी. सड़क पर उतरे महिला-पुरुषों ने प्रशासन पर जमकर भड़ास उतारा. आक्रोशित लोगों को आरोप था कि शराब दुकान खुल जाने से चौक पर असमाजिक तत्वों का अड्डा बन जायेगा. आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उनके उत्पात से तंग रहेंगे.
सबसे ज्यादा परेशानी महिला व युवतियों को उठाना पड़ेगा. साथ हीं लोगों का यह भी कहना था कि जहां दुकान खोली जा रही है, उससे महज 100 लीटर से कम दूरी पर मंदिर है. लोगों ने प्रशासन पर मंदिर के करीब दुकान खोलने का आरोप लगाया. खबर लिखे जाने तक इलमराम चौक पर सड़क जाम रहा. लेकिन जाम हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी थी.
अन्य जगहों पर भी हो सकता है विरोध
विदेशी मदिरा की दुकानों का अन्य जगहों पर भी विरोध हो सकता है. स्थानीय लोग अपने मुहल्ले या इलाके में दुकान खोले जाने के पक्ष में नहीं है. लिहाजा विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
आज शराब नहीं पीने का संकल्प लेंगे अफसर-कर्मी
बेतिया. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी व कर्मी आज मंगलवार को मदिरा सेवन नहीं करने का संकल्प लेंगे.
डीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला स्तर के सभी कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी तथा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय के सभी अफसर, कर्मी समाहरणालय परिसर के बरामदे में इकट्ठा होकर संकल्प पढ़ेंगे.
वहीं अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मी अनुमंडल पदाधिकारी व बीडीओ के नेतृत्व में संबंधित अनुमंडल कार्यालय में सामूहिक संकल्प लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन