शराबबंदी . एक अप्रैल से बगहा में नहीं बिकेगी गांव के चौराहों पर शराब

Published at :27 Mar 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी . एक अप्रैल से बगहा में नहीं बिकेगी गांव के चौराहों पर शराब

खुलेंगी विदेशी शराब की पांच दुकानें एक अप्रैल से देशी शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जायेगा. विदेशी शराब भी अब पहले की तरह चाय – पान की दुकान. गांव के चौक चौराहों पर नहीं मिलने वाला है. इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. गांवों में नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए […]

विज्ञापन

खुलेंगी विदेशी शराब की पांच दुकानें

एक अप्रैल से देशी शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जायेगा. विदेशी शराब भी अब पहले की तरह चाय – पान की दुकान. गांव के चौक चौराहों पर नहीं मिलने वाला है. इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. गांवों में नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा.

बगहा : डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की नयी उत्पाद नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना है. स्वास्थ्य विभाग , शिक्षा विभाग , आंगनबाड़ी केंद्र एवं जीविका के माध्यम से आम लोगों को नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए जागरूक करना है.

इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. शनिवार को डीएम अधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में शराब बंदी एवं पंचायत चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगा देना है. इसके लिए आम लोगों को जागरूक करना आवश्यक है. जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे तब तक सफलता नहीं मिलेगी. डीएम ने कहा कि मद्य निषेध के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

बैठक में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी आनंद कुमार सिंह , एसडीपीओ रामचंद्र राजगुरु, मनीष कुमार, उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता जयचंद्र यादव, बीडीओ अशोक कुमार, डा आनंद कुमार विभूति, मो असलम, अजमल परवेज, रघुबर प्रसाद, राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक दुर्गा मिश्र, रामबाबू कापर , थानाध्यक्ष सतेंद्र राम, देवेंद्र प्रसाद, विनय कुमार मिश्र, दुष्यंत कुमार, शुभनारायण यादव, सुनील कुमार, रामबाबू प्रसाद, अरविंद प्रसाद, राज कुमार गौतम, उपेंद्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

विदेशी शराब की पांच दुकान

बिहार स्टेट बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ( बीएसबीसीएल ) के द्वारा विदेशी शराब बेची जायेगी. बीएसबीसीएल विदेशी शराब की बिक्री अपने आउटलेट्स के जरिए करेगा. निजी व्यक्ति या कंपनियों को शराब बिक्री का लाइसेंस नही दिया जायेगा. बीएसबीसीएल ने नए आउटलेट्स और गोदाम खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी है. इसको लेकर ठोस याेजना बनाई गई है़

जागरूकता फैलाएं और इनाम पाएं

स्वैच्छिक मद्य निषेध के लिए सघन प्रचार प्रसार कराया जायेगा. नशा पान करने से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया जायेगा. जीविका के स्वयं सहायता समूह, महिला स्वयंसेवी संस्था, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका, शिक्षक आदि के प्रयास से अगर कोई गांव पूर्णत: नशा मुक्त घोषित होता है कि जागरूकता फैलाने वालों को भी पुुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन