लकड़ी के साथ एक वन तस्कर को किया गिरफ्तार

Published at :20 Mar 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी के साथ एक वन तस्कर को किया गिरफ्तार

रामनगर : गोवर्धना वन क्षेत्र के कक्ष संख्या- एस 25 से शुक्रवार की रात सखुआ की लकड़ी काट रहे एक वन तस्कर को वन कर्मियों ने गिरफ्तार किया. रेंजर अजय शंकर सिन्हा ने बताया कि करीब आधा दर्जन वन तस्कर लकड़ी काट रहे थे. गश्ती दल को देख कर सभी भागने लगे . वन कर्मियों […]

विज्ञापन

रामनगर : गोवर्धना वन क्षेत्र के कक्ष संख्या- एस 25 से शुक्रवार की रात सखुआ की लकड़ी काट रहे एक वन तस्कर को वन कर्मियों ने गिरफ्तार किया. रेंजर अजय शंकर सिन्हा ने बताया कि करीब आधा दर्जन वन तस्कर लकड़ी काट रहे थे. गश्ती दल को देख कर सभी भागने लगे . वन कर्मियों ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया.

पकड़ा गया वन तस्कर शेरपुर सिरिसिया निवासी प्रभु मुखिया है. रेंजर ने बताया कि फरार वन तस्करों की पहचान कर ली गयी है. फरार वन तस्कर लाल बहादुर मुखिया, हिरालाल मुखिया, अनवर मिया, श्रीकांत मुखिया व नेसार अंसारी है. रेंजर ने बताया कि सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पेटी का ताला तोड़ कर पैसे की चोरी: बगहा. नगर के गांधीनगर बगीचा टोला में चोरी की घटना घटित होने का मामला प्रकाश में आया है. पीडि़ता गीता देवी ने एसडीपीओ रामचंद्र राजगुरू को आवेदन देकर बतायी कि गांव के दबंगों ने घर में घुस कर पेटी का ताला तोड़ कर 51 हजार रुपया चोरी कर ली. मेरे पति जेल में है.
पति को बेल कराने के लिए ऑटो बेच कर पैसा रखा था.
इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो छोटा बाबू ने शिकायत दर्ज करने के बजाय पैसे का डिमांड किया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को जांच- पड़ताल कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन