स्किल डेवलपमेंट के लिए एसआईबीएम व निट में चलायेंगे साझा अभियान

Published at :20 Mar 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
स्किल डेवलपमेंट के लिए एसआईबीएम व निट में चलायेंगे साझा अभियान

पाठ्यक्रमों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे युवाओं को बनाया जायेगा दक्ष बेतिया : चंपारण में बेरोजगारी दूर करने व युवाओं में स्किल डेवलपमेंट के लिए सुम्मी इन्स्टीच्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट व निटमें कंप्यूटर साझा प्रयास करेंगे. शनिवार को निटमें कंप्यूटर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसआईबीएम ग्रुप की प्रबंध निदेशक सुम्मी झा ने इसकी जानकारी दी. […]

विज्ञापन

पाठ्यक्रमों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे युवाओं को बनाया जायेगा दक्ष

बेतिया : चंपारण में बेरोजगारी दूर करने व युवाओं में स्किल डेवलपमेंट के लिए सुम्मी इन्स्टीच्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट व निटमें कंप्यूटर साझा प्रयास करेंगे. शनिवार को निटमें कंप्यूटर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसआईबीएम ग्रुप की प्रबंध निदेशक सुम्मी झा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना है.
इसके लिए संस्था ने निटमें कंप्यूटर के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास शुरू किया है. इसके तहत युवा बेरोजगारों को विभिन्न रोजगार परक पाठ्यक्रमों का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जायेगा. साथ ही संस्था की ओर से युवाओं के कैरियर संबंधी उलझनों को भी उचित मार्गदर्शन के साथ दूर करने के प्रयास होगें.
इसके अतिरिक्त संस्था बीएड, एमएड, बी फार्मा, पीएचडी, बीए, बी कॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमसीए, होटल मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन जैसे कोर्स भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालयों से कराये जायेगें. निटमें के निदेशक बैधनाथ कुमार ने कहा कि बेरोजगारी आज हमारे राष्ट्र की सबसे ज्वलंत समस्या है.
इसे स्कील डेवलपमेंट व रोजगार परक शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है. हमारा साझा प्रयास इसी की एक कड़ी है. मौके पर सेंटर मैनेजर शशि रानी, प्रकाश तिवारी, उद्देश्य कुमार, महफूज आलम, नेहा सिंह, अनुराग, मनोज आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन