दुर्घटना के बाद बेकाबू भीड़ ने दारोगा को पीटा

बैरिया (बेतिया) : बेतिया-बैरिया मुख्य पथ पर बगही बढ़इया टोला के पास बाइक की ठोकर से आठ साल का बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गये व सड़क जाम कर दिया. इसी दौरान किसी जरूरी काम को लेकर बैरिया थाना के दारोगा प्रमोद प्रसाद बेतिया आ रहे थे. तभी […]
बैरिया (बेतिया) : बेतिया-बैरिया मुख्य पथ पर बगही बढ़इया टोला के पास बाइक की ठोकर से आठ साल का बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गये व सड़क जाम कर दिया. इसी दौरान किसी जरूरी काम को लेकर बैरिया थाना के दारोगा प्रमोद प्रसाद बेतिया आ रहे थे. तभी बेकाबू भीड़ उन पर टूट पड़ी. लोग उनकी पिटायी करने लगे. दारोगा बचाव में अपना परिचय देते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी.
सूचना पर पहुंचे बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दारोगा को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया व इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




