बेतिया बस स्टैंड से एसएसबी जवान अगवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : इंस्पेक्टर पुत्र सह एसएसबी जवान दीपू कुमार का दो मार्च को बेतिया बस स्टैंड से अपहरण कर लिया गया. दीपू की मां चंद्रावती देवी ने सोमवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें शिकारपुर के मालदा निवासी डीलर रामलखन पासवान, उसके पुत्र सोनू कुमार व बगही धर्मपुर निवासी ओमप्रकाश पासवान को […]
विज्ञापन
बेतिया : इंस्पेक्टर पुत्र सह एसएसबी जवान दीपू कुमार का दो मार्च को बेतिया बस स्टैंड से अपहरण कर लिया गया. दीपू की मां चंद्रावती देवी ने सोमवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें शिकारपुर के मालदा निवासी डीलर रामलखन पासवान, उसके पुत्र सोनू कुमार व बगही धर्मपुर निवासी ओमप्रकाश पासवान को नामजद किया है. चंद्रावती ने बताया है कि उसके बेटा का अपहरण इन लोेगों ने मिल कर किया है. वर्तमान में आरोपित ओमप्रकाश पासवान बेतिया के आइटीआइ मुहल्ला में रहता है.
पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि बेटा दीपू असम के भैरवा कुड़ा के एसएसबी 61 बटालियन में जीडी सिपाही के रूप में तैनात है. असम से वह 29 फरवरी को घर के लिए चला था. दो मार्च को उससे बात हुई. दीपू ने बताया कि वह बेतिया बस स्टैंड पर है. जल्द घर आ जायेगा. लेकिन, उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर 8473874211 व 9939533068 बंद है. अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मां चंद्रावती का आरोप है कि उक्त लोगों ने ही उसके बेटा का अपहरण किया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




