दूर होंगी जनसमस्याएं हर वादा करूंगा पूरा

बेतिया : नगर के बसवरिया मे रविवार को युवा कांग्रेस की ओर से स्थानीय विधायक मदन मोहन तिवारी का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ विधायक का नागरिक अभिनंदन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा उपाध्यक्ष मो. एजाज ने कहा कि क्षेत्र की जनता के […]
बेतिया : नगर के बसवरिया मे रविवार को युवा कांग्रेस की ओर से स्थानीय विधायक मदन मोहन तिवारी का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ विधायक का नागरिक अभिनंदन किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा उपाध्यक्ष मो. एजाज ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए यह खुशी की बात है कि उन्हें जमीन से जुड़ा जनप्रतिनिधि मिला है. विधायक तक आम आदमी की पहुंच है तथा वे जन समस्याओं के प्रति काफी संवेदनशील है. विधायक श्री तिवारी ने कहा कि वे चुनाव के पूर्व जनता से किये गये वादे के प्रति प्रतिबद्ध है. सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




