दोस्तों संग ट्रिपलिंग कर निकले थे, पहुंच गये थाने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर में शाम को सुहाने मौसम के बाइक पर दोस्तों संग ट्रिपलिंग सैर का मजा किरकिरा हो गया. पुलिस ने ऐसे बाइक सवारों को रोका और सीधे बाइक को जब्त कर थाने पहुंचा दिया. ट्रिपलिंग के अलावे तेज रफ्तार से धमाचौकड़ी मचा रहे बाइक व चौक-चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले भी पुलिस के […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर में शाम को सुहाने मौसम के बाइक पर दोस्तों संग ट्रिपलिंग सैर का मजा किरकिरा हो गया. पुलिस ने ऐसे बाइक सवारों को रोका और सीधे बाइक को जब्त कर थाने पहुंचा दिया. ट्रिपलिंग के अलावे तेज रफ्तार से धमाचौकड़ी मचा रहे बाइक व चौक-चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले भी पुलिस के निशाने पर रहे. पुलिस ने इस दौरान करीब 25 बाइकों को थाने पहुंचाया.
बाइक चेकिंग का यह अभियान एएसपी अभियान राजेश कुमार की अगुवाई में शहर के क्रिश्चयन क्वार्टर में चलाया गया. इस दौरान जो भी इस रास्ते बाइक लेकर निकला, पुलिस ने उसे रोक जांच की. खामियां मिलने पर सीधे बाइक को जब्त कर थाने भेजवा दिया गया. एएसपी ने बताया कि समय-समय पर शहर में ऐसे अभियान चलाये जाते हैं. इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार, कालीबाग ओपी प्रभारी नरेंद्र कुमार व अन्य दारोगा व सिपाही मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




