धान अधिप्राप्ति की रफ्तार सुस्त

अररिया : डीएम के तमाम तर निर्देशों के बावजूद जिले में धान अधिप्राप्ति निर्धारित लक्ष्य से कोसों दूर है. अवधि पूरा होने में मात्र एक माह बचा हुआ है. पर उपलब्धि केवल 25 प्रतिशत के करीब है. स्थिति के मद्दे नजर मंगलवार की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने नाराजगी जताते स्पष्टीकरण पूछने […]
अररिया : डीएम के तमाम तर निर्देशों के बावजूद जिले में धान अधिप्राप्ति निर्धारित लक्ष्य से कोसों दूर है. अवधि पूरा होने में मात्र एक माह बचा हुआ है. पर उपलब्धि केवल 25 प्रतिशत के करीब है. स्थिति के मद्दे नजर मंगलवार की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने नाराजगी जताते स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. बैठक की जानकारी देते हुए वरीय उप समाहर्ता धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बैठक में डीएम के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक मंडल, एसएफसी के जिला प्रबंधक चंचल कुमार वर्मा व एसएफसी के वरीय पदाधिकारी सह डीटीओ मनोज कुमार शाही भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




