जमीन की खातिर भाई को भाला मारा, स्थिति गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जमीन बंटवारे को लेकर सोमवार की सुबह भाई ने भाई को भाला मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना सहोदरा थाना के पीपरा चौक की बतायी गयी है. घायल श्रीकांत महतो को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. श्रीकांत […]
विज्ञापन
बेतिया : जमीन बंटवारे को लेकर सोमवार की सुबह भाई ने भाई को भाला मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना सहोदरा थाना के पीपरा चौक की बतायी गयी है. घायल श्रीकांत महतो को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
श्रीकांत महतो व उनके भाई ललन महतो के बीच करीब दो वर्ष से जमीन में बांटवारे को लेकर विवाद चल रहा है.विवाद को लेकर सुबह दोनों भाईओं में तू-तू, मैं-मैं होने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. इसी बीच ललन ने श्रीकांत के मुंह में भाला मार दिया व फरार हो गया. जिससे श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




