गन्ना मंत्री ने कहा, सीएस की काली ड्रग एजेंसी से सांठगांठ

Published at :01 Mar 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
गन्ना मंत्री ने कहा, सीएस की काली ड्रग एजेंसी से सांठगांठ

बेतिया : गन्ना उद्योग मंत्री सह सिकटा विधायक खुर्शीद आलम ने सीएस नंद कुमार मिश्र पर छपरा के काली ड्रग एजेंसी साठ-गांठ होने का खुलासा किया है. मंत्री ने बताया है कि बेतिया सीएस अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दवा आपूर्ति में अनियमितता बरत रहे है. बिना किसी विहित प्रक्रिया का पालन किये ही […]

विज्ञापन

बेतिया : गन्ना उद्योग मंत्री सह सिकटा विधायक खुर्शीद आलम ने सीएस नंद कुमार मिश्र पर छपरा के काली ड्रग एजेंसी साठ-गांठ होने का खुलासा किया है. मंत्री ने बताया है कि बेतिया सीएस अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दवा आपूर्ति में अनियमितता बरत रहे है. बिना किसी विहित प्रक्रिया का पालन किये ही काली ड्रग एजेंसी, छपरा से दवा मंगा कर अपने जिला कार्यालय के स्टोर में रुम में रखवाये हुए है.

इस एजेंसी की दवा को जिले के पीएचसी में भेजते है और पीएचसी प्रभारियों से उसका चेक ले लेते है.

चेक भी एक लाख से कम रुपये की ली जाती है क्योंकि पीएचसी प्रभारियों को अपने स्तर से एक लाख रुपये से कम मूल्य की दवाओं का स्थानीय क्रय करने का निर्देश प्राप्त है. सीएस के खिलाफ गन्ना उद्योग मंत्री ने डीएम लोकेश कुमार सिंह को भी पत्र भेजा है. पत्र में यह भी लिखा है कि एक जांच दल गठित कर इस मामले की जांच करा उचित कार्रवाई की जाय.
काली ड्रग एजेंसी से है सीएस का पुराना लगाव ! गन्ना मंत्री खुर्शीद ने कहा है कि सीएस नंद कुमार मिश्र का छपरा के काली ड्रग एजेंसी से पुरान लगाव है. मंत्री ने बताया है कि सीएस का सिवान जिला के भगवानपुर चौक पर निजी नर्सिंग होम चलता है. जो लालगंज सरैया, सिवान व छपरा की सीमा पर स्थित है. इसी पुराने लगाव के कारण बिना किसी निविदा आमंत्रण के इस कंपनी को करोड़ों-करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचा रहे है और स्वयं भी लाभांवित हो रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन