बच्ची की मौत से आक्रोिशत लोगों ने की सड़क जाम

Published at :28 Feb 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची की मौत से आक्रोिशत लोगों ने की  सड़क जाम

गौनाहा : शनिवार को सहोदरा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव मे बच्ची की मौत को लेकर जमुनिया-नरकटियागंज मुख्य पथ को ग्रामीणों ने घंटों जाम किया. जाम को लेकर जाम मे फंसे लोगों का आवा-गमन घंटों बाधित रहा. मृतक के परिजन बच्ची के मौत को लेकर मुआवजा की मांग कर रहे थे. वहीं मौके पर पहुंची […]

विज्ञापन

गौनाहा : शनिवार को सहोदरा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव मे बच्ची की मौत को लेकर जमुनिया-नरकटियागंज मुख्य पथ को ग्रामीणों ने घंटों जाम किया. जाम को लेकर जाम मे फंसे लोगों का आवा-गमन घंटों बाधित रहा.

मृतक के परिजन बच्ची के मौत को लेकर मुआवजा की मांग कर रहे थे. वहीं मौके पर पहुंची सहोदरा पुलिस व थानाध्यक्ष केएम गुप्ता व एसआई बजरंगी यादव के पहल से जाम को खत्म करवाया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि 25 फरवरी को 12 बजे दिन मे कटराव गांव निवासी नंदू राउत की आठ वर्षीय बच्ची आरती कुमार स्कॉरपियो की चपेट मे आने से इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. जिसको लेकर मृतका के परिजन मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम किया था. परिजनों को मुआवजा देने की बात कही गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन