स्वर्ण दुकान में 3.62 लाख रुपये की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Published at :20 Dec 2013 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण दुकान में 3.62 लाख रुपये की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

बेतियाः लाला बाजार के स्वर्ण मंदिर ज्वेलर्स में चोरों ने 3.62 लाख के सोने के चेन की चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं. कालीबाग निवासी दुकानदार श्याम सुंदर प्रसाद ने इस संबंध में गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 17 दिसंबर की देर संध्या की हैं. पीड़ित दुकानदार ने बताया […]

विज्ञापन

बेतियाः लाला बाजार के स्वर्ण मंदिर ज्वेलर्स में चोरों ने 3.62 लाख के सोने के चेन की चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं. कालीबाग निवासी दुकानदार श्याम सुंदर प्रसाद ने इस संबंध में गुरुवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 17 दिसंबर की देर संध्या की हैं. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मंगलवार की शाम 4 बजे चार लोग गहने की खरीदारी करने आये.

चारों ने दुकान में आने के साथ ही दुकानदार व उनके प्रतिनिधि को गहने दिखाने के लिए कहा. सभी अलग-अलग गहना देखने लगे. उनमे से एक ने सोने का लॉकेट खरीदा. इसी बीच एक व्यक्ति ने सोन के चेन का पॉकेट गायब कर दिया. जिसमे 20 पीस सोने का चैन था. जिसकी कीमत लगभग 3.62 लाख आंकी गयी हैं. चोरों का सीसीटीवी फुटेज भी दुकान की कैमरा में कैद हैं. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू ने बताया कि फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन