हादसे में बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

पोखरा मुजवनिया टोला के समीप घटी घटना बेतिया/ नौतन : थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलुआ पंचायत के पोखरा मुजवनिया टोला के समीप मंगलवार को टैम्पू के ठोकर से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चा मझौलिया के मंजय कुमार बताया गया है. जो अपने मामा अमृत सहनी के घर अष्टजाम में आया […]
विज्ञापन
पोखरा मुजवनिया टोला के समीप घटी घटना
बेतिया/ नौतन : थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलुआ पंचायत के पोखरा मुजवनिया टोला के समीप मंगलवार को टैम्पू के ठोकर से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चा मझौलिया के मंजय कुमार बताया गया है. जो अपने मामा अमृत सहनी के घर अष्टजाम में आया था. घटना की सूचना मिलते हीं नौतन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे व बच्चे का शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि अहले सुबह तेज गति से आ रहा टैम्पू के चपेट में आ गया. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. परिजन व पुलिस बच्चे को इलाज के लिए बेतिया ला हीं रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




