बैरिया मामले की हो जांच बीडीओ को करें सस्पेंड

Published at :25 Feb 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बैरिया मामले की हो जांच बीडीओ को करें सस्पेंड

प्रखंड मुख्यालय पर सर्वदलीय धरना में उठी मांग बीडीओ के पक्ष में सरकारी कर्मी,तो उपप्रमुख के पक्ष में उतरा राजनीतिक दल धरना दे रहे राजनीतिक दलों ने बीडीओ के निलंबन की मांग बेतिया/श्रीनगर : लगातार तीसरे दिन भी बैरिया में बीडीओ अजीत कुमार रौशन व उपप्रमुख अब्दुल गद्दी का विवाद जारी रहा. जहां बीडीओ के […]

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय पर सर्वदलीय धरना में उठी मांग

बीडीओ के पक्ष में सरकारी कर्मी,तो उपप्रमुख के पक्ष में उतरा राजनीतिक दल

धरना दे रहे राजनीतिक दलों ने बीडीओ के निलंबन की मांग

बेतिया/श्रीनगर : लगातार तीसरे दिन भी बैरिया में बीडीओ अजीत कुमार रौशन व उपप्रमुख अब्दुल गद्दी का विवाद जारी रहा. जहां बीडीओ के पक्ष में सरकारी कर्मी हैं, तो उपप्रमुख के पक्ष में सभी राजनीतिक दल आ गये हैं.

बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में सर्वदलीय नेता व कार्यकर्त्ताओं ने धरना दिया. धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडीओ की गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा तत्काल प्रभाव से बीडीओ को सस्पेंड करने की मांग जोरों से उठाया. नेताओं ने कहा कि बीडीओ का जनप्रतिनिधी व आमलोगों के साथ हमेशा से गलत व्यवहार रहा है. ऐसे पदाधिकारी के कारण हीं लोगों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धरना में सूर्यपुर पंचायत में बीडीओ के मिली भगत से हुए घटिया कामों की जांच की भी मांग उठी. धरना को रामजी यादव,प्रमोद सिंह, भूपेन्द्र कुशवाहा, चन्द्रशेखर राव, विरेन्द्र राव, राजेश चौधरी, अशरर्फी पंडित, राजेश तिवारी, छोटेलाल यादव, संजय सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर सभी दलों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

थानाध्यक्ष पर भी भड़के नेता : राजनेताओं ने बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के खिलाफ भी जम कर गुस्सा उतारा. कहा कि थानाध्यक्ष एक पदाधिकारी की तरह नहीं एक राजनैतिक कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. यहीं कारण है कि उपप्रमुख को चोट की बात नहीं कह कर प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया. जबकि घटना दिन में होने के बावजूद थानाध्यक्ष ने बीडीओ का प्राथमिकी रात में बुला कर दर्ज की.

सरकारी कर्मियों ने भी दिया धरना : पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ से मारपीट करने के मामले में दूसरे दिन भी सरकारी कर्मियों ने काम रोके रखा व धरना दिया. धरना दे रहे सरकारी कर्मियों ने उपप्रमुख अब्दुल गद्दी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. कहा कि जब तक उपप्रमुख की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे काम पर वापस नहीं आयेंगे. धरना में लिपिक शैलेन्द्र सिंह सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन