नप की एक करोड़ की निविदा रद्द

Published at :18 Dec 2013 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
नप की एक करोड़ की निविदा रद्द

बेतियाः नगर परिषद की लगभग एक करोड़ की सड़क व नाला निर्माण की निविदा मंगलवार को नप प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया. इस निविदा के लिए इसी दिन बीएक्यू बिकना था. लेकिन निविदा के प्रकाशन में तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए बीएक्यू के बिक्री पर रोक लगा दिया. जिससे संवेदकों में काफी आक्रोश […]

विज्ञापन

बेतियाः नगर परिषद की लगभग एक करोड़ की सड़क व नाला निर्माण की निविदा मंगलवार को नप प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया. इस निविदा के लिए इसी दिन बीएक्यू बिकना था. लेकिन निविदा के प्रकाशन में तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए बीएक्यू के बिक्री पर रोक लगा दिया. जिससे संवेदकों में काफी आक्रोश दिखा. इस निविदा में वार्ड न. 2,20,35 व 15 वार्ड में पीसीसी सड़क व नाला के निर्माण की योजना शामिल थी.

नगर प्रबंधक दीपक तिवारी ने बताया कि इस निविदा के लिए पुन: विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा. इधर जानकारी के अनुसार इसके पूर्व भी 10 दिसंबर को नप ने एक निविदा रद किया था. जिसके बीएक्यू की बिक्री समय नहीं होने पर संवेदकों ने हंगामा खड़ा किया था. जिसके बाद एसडीएम ने इस निविदा को रद्द कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन