दुरारपट्टी में लूट की योजना बनाते लोडेड हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published at :11 Feb 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
दुरारपट्टी में लूट की योजना बनाते लोडेड हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

शनिचरी थाना के दुरारपट्टी मिश्रटोला के समीप बना रहा था लूट की योजना अपराधी के पास से पुलिस ने जब्त की देशी कट्टा व गोली बेतिया : लूट की योजना बनाते हुए पुलिस ने लोडेड हथियार के साथ एक अपराधी को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार अपराधी योगापट्टी थाना के मच्छरगांवा देवानटोली […]

विज्ञापन

शनिचरी थाना के दुरारपट्टी मिश्रटोला के समीप बना रहा था लूट की योजना

अपराधी के पास से पुलिस ने जब्त की देशी कट्टा व गोली
बेतिया : लूट की योजना बनाते हुए पुलिस ने लोडेड हथियार के साथ एक अपराधी को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार अपराधी योगापट्टी थाना के मच्छरगांवा देवानटोली के जौउआद हुसैन का पुत्र आलमगीर अंसारी उर्फ सत्तन बताया गया है.
उसके पास से पुलिस ने देशी कट्टा व एक गोली जब्त की है. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि अपराधी आलमगीर की गिरफ्तार दुलारपट्टी मिश्रटोला गांव से की गयी है.
जो सुनसान जगह का फायदा उठा कर लूटकांड को अंजाम देने के फिराक में था. शनिचरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी मिश्रटोला गांव में लूट की योजना बना रहे हैं.
सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी व आलमगीर को देशी कट्टा व एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी में शनिचरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
अपहरण व चोरी के मामले में जा चुका है जेल: एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी आलमगीर का अपराधिक इतिहास रहा है. वह अपहरण व चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है. हाल के दिनों में वह जेल से छुटा था व लूट की योजना बना रहा था. तभी शनिचरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन