तेज आवाज में डीजे बजाया तो जाना पड़ सकता है जेल

Published at :11 Feb 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
तेज आवाज में डीजे बजाया तो जाना पड़ सकता है जेल

रात 10 बजे के बाद 6 बजे सुबह तक तेज आवाज में वाद्य यंत्र पर रहेगा रोक हाई कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने थानाध्यक्षों को सुनाया फरमान बेतिया : अब रात में सार्वजनिक जगहों पर डीजे या अन्य वाद्य यंत्र को बजाने पर रोक रहेगी. यह रोक रात 10 बजे के बाद से […]

विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद 6 बजे सुबह तक तेज आवाज में वाद्य यंत्र पर रहेगा रोक

हाई कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने थानाध्यक्षों को सुनाया फरमान
बेतिया : अब रात में सार्वजनिक जगहों पर डीजे या अन्य वाद्य यंत्र को बजाने पर रोक रहेगी. यह रोक रात 10 बजे के बाद से सुबह 6 बजे तक रहेगा. अगर इस पर अमल नहीं किया गया,तो बजाने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है. इसको लेकर पुलिस की ओर से कवायद शुरू कर दी गयी है. पुलिस कप्तान विनय कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को फरमान सुनाया है.
थानाध्यक्षों को दिये गये निर्देश में स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर रात में तेज आवाज में वाद्य यंत्र बजाते कोई भी पकड़ा जाता है,तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. यहां बता दें कि उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक जगहों पर तेज आवाज में डीजे या अन्य वाद्य यंत्रों को रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बजाने पर रोक लगा दिया है. इसको लेकर एसपी को निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन