एमसीआइ को फिर ''नाराज'' करने की थी पूरी तैयारी

Published at :10 Feb 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
एमसीआइ को फिर ''नाराज'' करने की थी पूरी तैयारी

बेतिया : गनीमत रहा कि मंगलवार को प्रस्तावित एमसीआई टीम का दौरा स्थगित हो गया, नहीं तो कॉलेज प्रशासन ने टीम को एक बार फिर ‘नाराज’ करने की पूरी तैयारी कर रखी थी. टीम के आने की सूचना के बाद भी तैयारी यह थी कि कॉलेज में परिसर में गंदगी पसरी हुई थी. ओपीडी के […]

विज्ञापन

बेतिया : गनीमत रहा कि मंगलवार को प्रस्तावित एमसीआई टीम का दौरा स्थगित हो गया, नहीं तो कॉलेज प्रशासन ने टीम को एक बार फिर ‘नाराज’ करने की पूरी तैयारी कर रखी थी. टीम के आने की सूचना के बाद भी तैयारी यह थी कि कॉलेज में परिसर में गंदगी पसरी हुई थी. ओपीडी के कई विभाग सूने थे. भवनों में भी ताला जड़ा था. बेड पर चादर तक नहीं थे. डॉक्टर व कर्मचारी भी अपने यूनिफार्म में नहीं थे.

जानकारी के अनुसार, भारतीय चिकित्सा परिषद(एमसीआई) टीम के आने की सूचना मंगलवार को थी. इसके लिए प्राचार्य ने सभी डॉक्टर व कर्मियों को निर्देश दे रखा था. दावा था कि तैयारी पूरी कर ली गयी है. लेकिन, तीन बजे तक इंतजार के बाद भी टीम नहीं आयी.

टीम हर बार असंंतुष्ट होकर लौटती है : एमसीआई इससे पहले आठ बार दौरा कर चुकी है. हर बार टीम यहां से नाराज यानि व्यवस्थाओं पर असंतुष्टि जाहिर करके जाती है. लिहाजा प्रत्येक वर्ष नामांकन के समय राज्य सरकार को लिखित आश्वासन देना पड़ता हैं. इसके बाद नामांकन की मंजूरी मिलती है.
पकड़ी गयीं 40 खामियां : मेडिकल कॉलेज में इसके पूर्व आयी एमसीआई टीम ने कुल 40 खामियां पकड़ी थी और उसकी सूची बाद में कॉलेज प्रशासन को भेज दी थी. लेकिन, खामियां अभी तक दूर नहीं हो सकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन