बिहार : सड़क हादसे में चालक की मौत, 20 श्रद्धालु जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बिहार : सड़क हादसे में चालक की मौत, 20 श्रद्धालु जख्मी

बगहा : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के बगहा अनुमंडल के तेरिहारी गांव के समीप आज एक पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन चालक की मौत हो गयी जबकि 20 श्रद्धालु जख्मी हो गये जिनमें से जिनमें छह की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बगहा पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया […]

विज्ञापन

बगहा : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के बगहा अनुमंडल के तेरिहारी गांव के समीप आज एक पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन चालक की मौत हो गयी जबकि 20 श्रद्धालु जख्मी हो गये जिनमें से जिनमें छह की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बगहा पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त पिकअप वैन पर सवार ये लोग भारत नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के समीप त्रिवेणी नदी में मौनी आमावस्या के अवसर पर स्नान कर पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव महुआडीह लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में पिकअप वैन चालक तथा उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज थानांतर्गत सितहा शुक्ल गांव निवासी मोहम्मद शाकिर :45: की मौत हो गयी. सिंह ने बताया कि इस हादसे में घायल वीणा देवी, नगीना देवी, बिन्दा देवी, सोनू पासवान, बिन्दु तिवारी तथा नेकिया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय बेतिया रेफर किया गया है जबकि बाकी अन्य का इलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन