गुलाब संग हुई दोस्ती आज करेंगे इजहार वेलेंटाइन

Published at :08 Feb 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
गुलाब संग हुई दोस्ती आज करेंगे इजहार वेलेंटाइन

वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन युवा मनायेंगे प्रपोज डे, करेंगे इजहार पहले दिन रोज डे पर गुलाब के फूल देकर दोस्ती को दी नया आयाम बेतिया : इजहार-ए-इश्क के हफ्ते की शुरुआत रविवार को हो गया. पहले दिन रोज डे पर युवा वर्ग अपने साथी को गुलाब का फूल तोहफे में देकर अपनी दोस्ती को […]

विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन युवा मनायेंगे प्रपोज डे, करेंगे इजहार

पहले दिन रोज डे पर गुलाब के फूल देकर दोस्ती को दी नया आयाम
बेतिया : इजहार-ए-इश्क के हफ्ते की शुरुआत रविवार को हो गया. पहले दिन रोज डे पर युवा वर्ग अपने साथी को गुलाब का फूल तोहफे में देकर अपनी दोस्ती को नया आयाम दिया. आज वीक के दूसरे दिन सोमवार को प्रपोज डे पर युवा अपने नये दोस्त से भावनाओं का इजहार करेंगे.
बाजार भी इसके लिए खासा तैयार है. गिफ्ट की दुकानों पर तमाम सेलिब्रेशन कार्ड उपलब्ध है. जिसकी खरीदारी रविवार को जमकर हुई. खासकर म्यूजिकल कार्ड काफी बिके. इसमें खास यह है कि कार्ड खोलते ही म्यूजिक के जरिए यह दिल की बात साथी तक पहुंचा देती है. लिहाजा दुकानों से इसकी बिक्री सबसे अधिक हुई.
40 रुपये में बिका एक गुलाब
रोज डे पर गुलाब के फूल काफी महंगे बिके. शहर में चर्च रोड पर एक गुलाब की कीमत 40 रुपये तक रही. लाल रंग के गुलाब अधिक बिके. गुलाबी व पीले रंग के गुलाब की भी डिमांड रही. शाम को शहर के रेस्टोरेंट व पार्क में युवाओं की भीड़ दिखी.
व्हाट्सएप, फेसबुक से दोस्ती
रोज डे पर सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप व फेसबुक पर भी दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ. युवा वर्ग इन साइटों के जरिए गुलाब के फोटो भेज दोस्ती की शुरुआत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन