वार्डसभा में शहरवासियों ने कहा ''डोर टू डोर उठे कूड़ा''

Published at :05 Feb 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
वार्डसभा में शहरवासियों ने कहा ''डोर टू डोर उठे कूड़ा''

बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2015-16 के बजट के लिए शहर के 13 वार्डों में आमसभा होनी थी. लेकिन 13 की जगह 11 वार्ड में ही आमसभा सम्पन्न हो पायी. शहरवासियों ने आमसभा में बेबाक बोला, कहा कि टैक्स लिजीए, पर क्लीन बेतिया की भी उठाये जिम्मेदारी. डोर टू डोर कूड़ा उठाव पर […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2015-16 के बजट के लिए शहर के 13 वार्डों में आमसभा होनी थी. लेकिन 13 की जगह 11 वार्ड में ही आमसभा सम्पन्न हो पायी. शहरवासियों ने आमसभा में बेबाक बोला, कहा कि टैक्स लिजीए, पर क्लीन बेतिया की भी उठाये जिम्मेदारी. डोर टू डोर कूड़ा उठाव पर सबसे ज्यादा लोगों ने बोला.

कहा कि इस योजना को जल्द से जल्द लागू की जाये. शहर के वार्ड नौ में सबसे ज्यादा नगरवासियों की भीड़ दिखी. पार्षद लक्ष्मी ठाकुर की अध्यक्षता में बुलायी गयी वार्ड सभा में सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इस वार्ड में सड़क व नाला समेत कुल 20 योजनाओं का प्रस्ताव लोगों ने रखा.

इस वार्ड सभा में नप इओ विपिन कुमार, सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन, वार्ड सभा के प्रभारी युवराज बहादुर सिंह, पार्षद पति विजय रंजन ठाकुर सहित सैकड़ों स्थानीय उपस्थित थे.
हर वार्ड में होगी वार्ड कार्यालय की स्थापना
नप इओ ने बताया कि हर वार्ड में कामकाज को गति देने के लिए वार्ड कार्यालय की स्थापना की जायेगी. इसके सबसे पहले किसी सरकारी भवन को चिह्नित किया जायेगा. अगर सरकारी भवन नहीं होगा तो वार्ड अंतर्गत किसी स्थल को चिह्नित किया जायेगा और उसपर आमसभा में प्रस्ताव भी भवन निर्माण के लिए ली जायेगी. इस भवन में पार्षद व वार्ड स्तरीय कर्मचारी भी बैठेंगे.
आज वार्ड तीन और सात में की जायेगी वार्ड सभा
शहर के वार्ड 1 से लेकर 13 तक वार्ड सभा होनी थी. इसको लेकर रोस्टर भी पहले ही जारी कर दी गयी थी. लेकिन अपिहार्य कारणों के वार्ड नंबर 3 व वार्ड नंबर 7 में गुरुवार को वार्ड सभा नहीं हो पायी. सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन ने बताया कि इस लिए शुक्रवार को इन दोनों वार्ड में पुन: वार्ड सभा की तिथि निर्धारित की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन