माधोपुर में जाम के कारण दो माह के बच्चे ने तोड़ा दम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना से बेतिया आ रही यात्री बस में अपने मां-पिता के साथ था बच्चा पहले से बच्चे की हालत थी गंभीर, जाम में फंसे रहने के कारण बिगड़ी हालत बेतिया/सरिसवा : मझौलिया थाना के माधोपुर चौक के समीप एनएच 28 बी पर लगे जाम में एक दो माह के बच्चे ने दम तोड़ने की सूचना […]
विज्ञापन
पटना से बेतिया आ रही यात्री बस में अपने मां-पिता के साथ था बच्चा
पहले से बच्चे की हालत थी गंभीर, जाम में फंसे रहने के कारण बिगड़ी हालत
बेतिया/सरिसवा : मझौलिया थाना के माधोपुर चौक के समीप एनएच 28 बी पर लगे जाम में एक दो माह के बच्चे ने दम तोड़ने की सूचना है. बच्चे की मौत के बाद परिजनों के रोने व चिखने-चिल्लाने की आवाज पर जाम कर रहे लोगों ने उस बस को छोड़ दिया. जिसमें उस बच्चे के परिजन बैठे थे. हालांकि बच्चे की मौत की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. माधोपुर के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पटना से बेतिया आ रही एक यात्री बस में दो माह के साथ उसके माता पिता बैठे थे. बच्चे की तबीयत पहले से खराब थी. इधर घंटों जाम में फंसने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी.
जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर मौत के बाद बच्चे के परिजनों के रोने की आवाज सुन जाम कर रहे लोगों ने उक्त बस को बेतिया की ओर जाने दिया. बताया जाता है कि माधोपुर चौक के समीप कालाबाजारी की राशन पकड़ने के बाद स्थानीय गांव के लोगों ने एनएच 28 बी को जाम किया था. इधर जाम की सूचना के बाद भी प्रशासन देर शाम तक नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




