37 दािगयों की कुंडली खंगाल रही पुलिस कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : विभिन्न अपराधों में सजा काट चुके तथा बेल पर बाहर आये दागियों का नए सिरे से डोजियर तैयार किया जाएगा़ डोजियर तैयार करने में जुटी पुलिस बुधवार को अंटू ठाकुर, सुजीत राय, दिलीप पटेल,पेंटर मियां एवं ददन पासवान समेत लगभग डेढ दर्जन दागियों के घर पहुंची़ जेल से बाहर आने के बाद वे […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : विभिन्न अपराधों में सजा काट चुके तथा बेल पर बाहर आये दागियों का नए सिरे से डोजियर तैयार किया जाएगा़ डोजियर तैयार करने में जुटी पुलिस बुधवार को अंटू ठाकुर, सुजीत राय, दिलीप पटेल,पेंटर मियां एवं ददन पासवान समेत लगभग डेढ दर्जन दागियों के घर पहुंची़
जेल से बाहर आने के बाद वे लोग क्या कर रहे हैं. उनके आय के साधन तथा उनकी गतिविधिया क्या हैं? इस बारे में पुलिस ने उनसे जानकारी ली़ घर के सभी सदस्यों के नाम के साथ ही उनके मोबाइल नंबर भी पुलिस की सूचना में शामिल था ज़ो लोग घर पर नहीं मिले पुलिस ने उन्हें गुरुवार की सुबह थाने पर बुला कर पूछताछ किया़
शिकारपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र में कुल 37 दागी हैं जो आर्म्स एक्ट,हत्या एवं संपति मूलक अपराधों में शामिल हैं. इसमें से 13 दागी नगर परिषद क्षेत्र के हैं. बिहार पुलिस की खुफिया शाखा लिखित डोजियर की जगह अब दागियों से संबंधित जानकारी डाटा के रूप में कंप्यूटर में सुरक्षित करने की योजना पर काम कर रहा है़ डोजियर के कंप्यूटराइज्ड हो जाने से चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और नौकरी समेत अन्य मामलों के सत्यापन में पुलिस को आसानी होगी़ डोजियर का कंप्यूटराइज्ड डाटा स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




