ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह घायल

Published at :05 Feb 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह घायल

नरकटियागंज : नगर के पकड़ी ढ़ाला के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया है़ जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है़ घायल की पहचान रखई गांव निवासी अखिलेश साह के रूप में की गयी है़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिलेश साह अपनी दादी को बाइक […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : नगर के पकड़ी ढ़ाला के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया है़ जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है़ घायल की पहचान रखई गांव निवासी अखिलेश साह के रूप में की गयी है़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिलेश साह अपनी दादी को बाइक पर लेकर नरकटियागंज आ रहा था़ पकड़ी ढ़ाला के नजदीक तेज गति से सामने से आ

रही ट्रक की चपेट मे आ गया़ आसपास के लोगों ने दौड़कर ट्रक चालक को पकड़ उसकी धुनायी कर दी़ सूचना पर शिकारपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचंकर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे मे ले लिया़ ट्रक चालक पुरानी बाजार का समतोली पासवान है़शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत मे है़ ट्रक को जब्त कर लिया गया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन