एचएम के एकाउंट से " 1.67 लाख की कर ली ऑनलाइन खरीदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट व अमेजन ऑनलाइन कंपनियों से की गयी खरीदारी बेतिया : प्रधानाध्यापिका के केनरा बैंक एकाउंट से 1 लाख 67 हजार रुपये की ऑन लाइन खरीदारी कर ली गयी है. साइबर अपराधियों ने अपना शिकार क्रिश्चन क्वार्टर के शीला पास्कल को बनाया है. जो बैरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा में प्रधानाध्यापिका के […]
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट व अमेजन ऑनलाइन कंपनियों से की गयी खरीदारी
बेतिया : प्रधानाध्यापिका के केनरा बैंक एकाउंट से 1 लाख 67 हजार रुपये की ऑन लाइन खरीदारी कर ली गयी है. साइबर अपराधियों ने अपना शिकार क्रिश्चन क्वार्टर के शीला पास्कल को बनाया है.
जो बैरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा में प्रधानाध्यापिका के पद पर पदास्थापित हैं. इस बावत प्रधानाध्यापिका शीला पास्कल ने नगर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में प्रधानाध्यापिका ने बताया है कि उनका केनरा बैंक में एकाउंट है. इसी एकाउंट से लड़की की शादी के लिए एक लाख रुपया एडवांस के लिए ट्रांसफर की. उसके कुछ दिनों के बाद जब वह अपने एकाउंट की जांच बैंक अपराधियों से करायी तो पाया कि एकाउंट से 1 लाख 67 हजार रुपया कम है.
जब स्टेटमेंट निकाला गया,तो पता चला कि एकाउंट से फ्लिपकार्ट व अमेजन कंपनी से ऑन लाइन खरीदारी कर ली गयी है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




