एमडीएम बनानेवाले रसोइयों के आये अच्छे दिन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

सेवाकाल में मृत्यु के बाद उनके परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि मृत्यु के बाद रसोइयों के परिजनों को विभाग को देना होगा कुछ अहम दस्तावेज बेतिया : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाले रसोइयों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं. सेवाकाल में उनकी अकास्मिक मृत्यु होने पर उनके परिजनों को […]
विज्ञापन
सेवाकाल में मृत्यु के बाद उनके परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि
मृत्यु के बाद रसोइयों के परिजनों को विभाग को देना होगा कुछ अहम दस्तावेज
बेतिया : जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाले रसोइयों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं. सेवाकाल में उनकी अकास्मिक मृत्यु होने पर उनके परिजनों को सरकार की ओर से अनुग्रह राशि दी जायेगी. इसके लिए रसोइयों के परिजनों को कुछ आवश्यक दस्तावेज विभाग को देना होगा. इसकी कवायद शुरू करते हुए हरिहर प्रसाद एमडीएम निदेशक पटना ने जिला एमडीएम प्रभारी नासिर हुसैन को निर्देश दिया है.
राशि भुगतान हफ्ते भर में
दिये गये निर्देश में कहा गया है कि सरकार ने शिक्षा विभाग के संकल्प संख्या-1198 के आलोक में सेवा काल में मृत्यु होने पर रसोइयों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की बात कही गयी है. यह राशि रसोइयों के आश्रितों को एक सप्ताह के अंदर भुगतान करना होगा. ऐसा नहीं करने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




