शहर के विकास में खुद लीजिये भागीदारी, कल से दें अपनी राय नयी पहल

Published at :03 Feb 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के विकास में खुद लीजिये भागीदारी, कल से दें अपनी राय नयी पहल

नये वित्तीय वर्ष बजट के लिए नप वार्डवार आमसभा करेगा आयोिजत तय होगा विकास का एजेंडा, बनेगा विकास कार्यों का प्रस्ताव वार्ड का विकास कैसे हो और कौन से कार्य को प्राथमिकता दी जाय, इसका फैसला अब आपके के हाथों में होगा. नप ने इस वर्ष के बजट के लिए आमसभा बुलाने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

नये वित्तीय वर्ष बजट के लिए नप वार्डवार आमसभा करेगा आयोिजत

तय होगा विकास का एजेंडा, बनेगा विकास कार्यों का प्रस्ताव
वार्ड का विकास कैसे हो और कौन से कार्य को प्राथमिकता दी जाय, इसका फैसला अब आपके के हाथों में होगा. नप ने इस वर्ष के बजट के लिए आमसभा बुलाने का निर्णय लिया है. प्रत्येक वार्ड में इसके लिए सभा बुलायी जायेगी. जिसमें आमलोगों की भी भागीदारी होगी.
बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र यानी आपके मुहल्ला व शहर के लिए बजट नप प्रशासन नहीं आम जनता की मूड तय करेगी. शहर में विकास का प्लान क्या होगा. इसके लिए लोगों के विचार भी लिये जायेंगे. इसके लिए नप प्रशासन की ओर से पहल की गयी है. नप ने पहली बार विकास के एजेंडा तय करने के लिए वार्डवार आमसभा कराने का निर्णय लिया गया है.
नये वित्तीय वर्ष 2016- 17 के बजट बनाने के लिए वार्डवार चार फरवरी से आमसभा बुलायी जायेगी. इस आमसभा में स्थानीय पार्षद के साथ एक नप कर्मी व स्थानीय लोग भी रहेंगे. इसका पर्यवेक्षण नप इओ विपिन कुमार करेंगे. मंगलवार को नप के सिटी मैनेजर की अध्यक्षता में बजट के आमसभा में प्रतिनियुक्त कर्मियों की एक बैठक भी बुलायी गयी थी.
सिटी मैनेजर ने कहा कि इस बैठक में किसी तरह की कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी. जिस कर्मी की ड्यूटी वार्ड में लगायी गयी है वे वहां जरूर उपस्थित रहेंगे. आमसभा के लिए वार्ड जमादार के माध्यम से आमलोगों तक सूचना भी भेजी जायेगी. इस आमसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग उपस्थित हो सकें .
सड़क, बिजली, नाली पर लेंगे राय: 39 वार्डों में फैले इस शहर के विकास को लेकर नप ने यह पहल की है. आमसभा में वार्ड की सड़क, बिजली, नाली, पेयजल आदि पर जनता से राय ली जायेगी. इसके बाद उसका प्रस्ताव बनाकर बोर्ड में पेश किया जायेगा. स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन