जमीन रजिस्ट्री कराने को रातभर जगे रहे लोग जद्दोजहद

Published at :01 Feb 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन रजिस्ट्री कराने को रातभर जगे रहे लोग जद्दोजहद

अंतिम तिथि होने से मची रही मारामारी, आज से नया एमवीआर लागू एक दिन में करीब तीन सौ से अधिक हुआ रजिस्ट्री, मेले सा नजारा सर्द भरी रात में रजिस्ट्री दफ्तर में जुटे रहे लोग, होता रहा काम बेतिया : जमीन पर नया एमवीआर लागू होने की तिथि से एक दिन पहले रजिस्ट्री दफ्तर में […]

विज्ञापन

अंतिम तिथि होने से मची रही मारामारी, आज से नया एमवीआर लागू

एक दिन में करीब तीन सौ से अधिक हुआ रजिस्ट्री, मेले सा नजारा
सर्द भरी रात में रजिस्ट्री दफ्तर में जुटे रहे लोग, होता रहा काम
बेतिया : जमीन पर नया एमवीआर लागू होने की तिथि से एक दिन पहले रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामे के लिए लोग उमड़ पड़े. दिन में ही नहीं, पूरी रात रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा होता रहा. अफसर, पेशकार, लिपिक सभी काम-काज निबटाते दिखे. स्टांप वेंडर भी खुले रहे. डीड राइटर भी व्यस्त रहे. सर्द भरी इस रात में पूरी रात लोग रजिस्ट्री दफ्तर में जुटे और बैनामा होता रहा. पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल रहा. बेतिया के अलावे नरकटियागंज में भी यही स्थिति रही. वहां भी रजिस्ट्री दफ्तर में पूरी रात चकाचौंध रही. बेतिया में एक दिन में करीब 300 से अधिक रजिस्ट्री हुई.
शहरी जमीन की हुई खरीद
शनिवार की रात रजिस्ट्री दफ्तर में हाय-तौबा की स्थिति रही. लोग बैनामे कराने को लेकर बेताब दिखे. निबंधन कार्यालय के कर्मचारी के पास जाने के लिए मशक्कत होती रही. खासकर शहरी जमीन की खासा खरीद-बिक्री हुई.
जद्दोजहद, मायूस भी लौटे
रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा कराने जुटे ज्यादातर लोगों को मायूसी हाथ लगी. रात में काफी जद्दोजहद के बाद भी वह कक्ष में प्रवेश नहीं कर सके. लिहाजा बिना बैनामा कराये ही उन्हें वापस लौटना पड़ा.
कुछ यूं थे हालात
पूरे परिसर में मेले सा था माहौल
खुली थी दुकानें, बिक रहे थे स्टांप
अफसर-कर्मी भी काम-काम में जुटे
दो सेक्शन फोर्स की थी तैनाती
आज से महंगा होगा जमीन खरीदना
एमवीआर में सौ से दो सौ प्रतिशत की हुई वृद्धि
बेतिया. आज से नया एमवीआर लागू हो जायेगा. इसके मुताबिक नगर के वार्ड नंबर 20 से 27 तक के इलाके में प्रधान सड़क के पास सबसे ज्यादा 10 लाख रुपया प्रति डिसमिल भूमि का मूल्याकंन किया गया है. वहीं आठ फिट से अधिक चौड़ी सड़क के किनारे आठ लाख व शाखा सड़क में इसका मूल्याकंन 6 से 6.50 लाख प्रति डिसमिल निर्धारित किया गया है.
यह भी एमवीआर के दायरे में
बानुछापर, मंशाराउत, करगहिया, गनौली, बरवत सेना, लोहार पटी, पिपरा पकड़ी, बरवत लच्छु, गुरवलिया, बेतियाडीह, तुनिया विशुनपुर, कुड़वा मठिया, खसुआड़, खुशी टोला, भितहां निजामत, मथौली, खिरिया घाट, मलकौली, पठखौली, बगही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन