नशे की लत से किशोरों में बढ़ रही आपरािधक प्रवृित्त

Published at :01 Feb 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
नशे की लत से किशोरों में बढ़ रही आपरािधक प्रवृित्त

पुलिस का स्मैक लेनेवाले युवकों पर गहराया शक, छापेमारी तेज 50 रुपये तक की कर रहे लूट, गिरोह के साथ घटना को दे रहे अंजाम लगातार तीन दिनों से शहर में रात के अंधेरे में राहगीरों से हो रही लूट बेतिया : शहर के रात के समय बढ़ी लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस की नींद […]

विज्ञापन

पुलिस का स्मैक लेनेवाले युवकों पर गहराया शक, छापेमारी तेज

50 रुपये तक की कर रहे लूट, गिरोह के साथ घटना को दे रहे अंजाम
लगातार तीन दिनों से शहर में रात के अंधेरे में राहगीरों से हो रही लूट
बेतिया : शहर के रात के समय बढ़ी लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. गश्ती वाहन की आंखों में धूल झोंक घटना को अंजाम देने वाले इन शातिरों की खोजबीन में पुलिस जुट गयी है. अभी तक की तफ्तीश में जो पता चला है उससे पुलिस भी हैरान है. शक है कि रात के लुटेरे कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि नशे की लत के आदी शहर के टीनएजर्स हैं. इसमें कई बड़े घर के बेटे भी शामिल हैं.
शक की बुनियाद को लेकर मामले के खुलासे में जुटी पुलिस अब इनके खिलाफ पुख्ता सबुत जुटाने में लग गयी है. यूं कहे तो पुलिस इन पर निगरानी रख रही है, उसकी कोशिश है कि इन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार करें.
सिविल ड्रेस में राहगीर बन घूम रही पुलिस
बढ़ी लूट की घटनाओं से पुलिस की पेशानी पर बल आ गया है. वह हर हाल में इन रात के लुटेरों को गिरफ्तार करने की जुगत में हैं. सूत्रों के अनुसार, एसपी के निर्देश पर रात में पुलिस खुद सिविल ड्रेस में राहगीर बनकर घूम रही हैं. ताकि लुटेरे उनके हत्थे चढ़ सकें.
लगातार होती रहीं घटनाएं
29 जनवरी
जनता सिनेमा चौक पर अभिषेक व गूंजन से लूट, चाकू घोंप
जनता सिनेमा चौक पर ही दुर्गा बाग की चार महिलाओं से लूट
30 जनवरी
डीआईजी आवास के पास वनकर्मी सुरेश से लूट, चाकू घोंपा
जमादार टोला में छात्र लड्डू व पिंटू से लूट, चाकू गोदा
तीन हॉकरो से बड़ा नहर के पास लूट
दंपत्ति से राजड्योढ़ी के पास लूट की कोशिश
रिक्शासवार टारगेट पर
लुटेराें के निशाने पर रिक्शा सवार राहगीर हैं. रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से आने वाली रिक्शा को रोक यह लूट को अंजाम दे रहे हैं. खासकर दो बजे से सुबह के चार बजे तक यह सक्रिय हैं.
रहें अलर्ट
रात में रिक्शा व पैदल सवारी से बचें
रेलवे स्टेशन से घर आना हो तो परिजनों को बुला लें
संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें, रात में अधिक पैसे लेकर न चलें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन