ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत

चनपटिया : थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी रामदेव साह के लड़के रूपेश कुमार (17) की मौत शनिवार को ट्रेन से गिरकर हो गयी. उसके लाश को प्लेटफार्म संख्या एक पर पाया गया. मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया […]
चनपटिया : थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी रामदेव साह के लड़के रूपेश कुमार (17) की मौत शनिवार को ट्रेन से गिरकर हो गयी. उसके लाश को प्लेटफार्म संख्या एक पर पाया गया. मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रामेश्वर साह, गोपाल साह, रामबाबू, रतन वगैरह शुक्रवार की रात्रि में मृतक के दरवाजे पर आये और मृतक रूपेश की रामेश्वर साह के घर मे घूसने का आरोपित बताते हुए गाली गलौज किये और अंजाम मे भुगतने की धमकी दी.
उसी रात से रूपेश घर से गायब हो गया. इधर शनिवार को उसकी लाश मोतिहारी में होने की सूचना परिजनों को मिली. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. वहीं मृतक के पास से नरकटियागंज से बगहा का रेल टिकट पाया गया है. इधर ग्रामीणों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग का है. रामेश्वर साह की लड़की और मृतक रूपेश दोनों ही एक साथ चनपटिया पढ़ते थे. पुलिस मामले मे जांच कर रही है. मृतक अपने मां बाप का एकलौता संतान था. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




