उपभोक्ता 17 हजार और खपत 35 लाख यूनिट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

विद्युत बकायेदारों व अवैध बिजली जलानेवालों पर होगी कार्रवाई चनपटिया : अनावश्यक बिजली उपयोग एवं चोरी की बिजली से विद्युत विभाग परेशान है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चनपटिया में विद्युत विभाग के कुल प्रभावी उपभोक्ताओं की संख्या 17000 है और बिजली की खपत 35 लाख यूनिट प्रतिमाह है, […]
विज्ञापन
विद्युत बकायेदारों व अवैध बिजली जलानेवालों पर होगी कार्रवाई
चनपटिया : अनावश्यक बिजली उपयोग एवं चोरी की बिजली से विद्युत विभाग परेशान है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चनपटिया में विद्युत विभाग के कुल प्रभावी उपभोक्ताओं की संख्या 17000 है और बिजली की खपत 35 लाख यूनिट प्रतिमाह है, जबकि उपभोक्ता के हिसाब से यह खपत मात्र 18 से 19 लाख यूनिट होना चाहिए. ऐसे में विभाग को सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है.
उन्होंने बताया कि शहर समेत तमाम गांवों में पोल पर 100-100 वाट के बल्ब यूं ही जलते रहते हैं. साथ ही बीपीएल उपभोक्ता मात्र 30 वाट ही बिजली उपयोग करते हैं. इसके विरुद्ध विद्युत विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. जनवरी माह में ही 28 बकायदारों का कनेक्शन काटने के साथ ही आठ लोगों पर प्राथमिकी एवं 15 लाख की राजस्व की वसूली की गयी. उन्होंने बताया कि समय पर बिल नहीं जमा करने वाले गांवों एवं वैसे गांव जहां से कम मात्रा मे बिल की राशि जमा की जा रही है.
उन गांवों की विद्युत आपूर्ति अस्थाई तौर पर बंद की जा रही है. यदि इतने पर भी सुधार नहीं हुआ तो विभाग पूर्ण रूप से आपूर्ति बंद करने पर विवश होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




