बीएओ पर गिर सकती है गाज

Published at :15 Dec 2013 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
बीएओ पर गिर सकती है गाज

बेतियाः मधुबनी जिले के लदनिया में पदस्थापित व वर्तमान में गौनाहा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार पर वित्तीय अनियमितता को लेकर गाज गिर सकती है. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला अंतर्गत कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ली गयी अग्रिम राशि का समायोजन नहीं कराने के कारण मधुबनी जिला कृषि पदाधिकारी ने उन्हें […]

विज्ञापन

बेतियाः मधुबनी जिले के लदनिया में पदस्थापित व वर्तमान में गौनाहा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार पर वित्तीय अनियमितता को लेकर गाज गिर सकती है.

जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला अंतर्गत कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ली गयी अग्रिम राशि का समायोजन नहीं कराने के कारण मधुबनी जिला कृषि पदाधिकारी ने उन्हें पत्र लिख कर 15 दिनों के अंदर में अविलंब इसका समायोजन कराने का निर्देश दिया है.

उन्होंने पत्र में लिखा है कि विभिन्न मद में ली गयी अग्रिम राशि का सत्यापित अभिश्रव, अग्रसारण पत्र सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसके कारण अग्रिम समायोजन लंबित है. यह वित्तीय अनियमितता है. महालेखाकार के अंकेक्षण दल द्वारा भी इस संबंध में कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन