कोइरगांवा में अधेड़ महिला की गोली मार कर हत्या

Published at :12 Dec 2013 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
कोइरगांवा में अधेड़ महिला की गोली मार कर हत्या

योगापट्टी, बेतियाः थाना क्षेत्र के कोइरगांवा गांव में मंगलवार की रात कुमारी देवी (46) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वह अनिरुद्ध शर्मा की पत्नी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. गोली कुमारी देवी के पेट व सीने के ऊपर मारी गयी. जानकारी के […]

विज्ञापन

योगापट्टी, बेतियाः थाना क्षेत्र के कोइरगांवा गांव में मंगलवार की रात कुमारी देवी (46) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वह अनिरुद्ध शर्मा की पत्नी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. गोली कुमारी देवी के पेट व सीने के ऊपर मारी गयी.

जानकारी के अनुसार कुमारी देवी मंगलवार की रात अपने घर में सोयी हुई थी. उसी के बगल वाले कमरे में उसका नाबालिग पुत्र साहेब सोया हुआ था. इसी बीच अपराधी आये और महिला से नोक-झोंक करने लगे. इसके बाद महिला घर से बाहर की ओर भागी, तब तक अपराधियों ने गोली चला दी. आवाज सुन कुमारी का बेटा व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो गये थे. सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल, योगापट्टी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मामले की जांच व आस-पड़ोस से पूछताछ करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन