कश्मीरी युवती ने लगाया प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप, की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग मे घर से भागकर आई थी नरकटियागंज नरकटियागंज : प्रेम प्रसंग में एक वर्ष पूर्व काश्मीर से भागकर आई युवती ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है़ इस संबंध में उसने जम्मू स्थित अपने पिता से फोन पर शिकायत की थी. लड़की के पिता ने जम्मू पुलिस के […]
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग मे घर से भागकर आई थी नरकटियागंज
नरकटियागंज : प्रेम प्रसंग में एक वर्ष पूर्व काश्मीर से भागकर आई युवती ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है़ इस संबंध में उसने जम्मू स्थित अपने पिता से फोन पर शिकायत की थी. लड़की के पिता ने जम्मू पुलिस के साथ रविवार को शिकारपुर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की है़
शिकारपुर पुलिस की मदद से सोनासती गांव से लड़की को बरामद कर लिया है़ जम्मू के लार थाना क्षेत्र निवासी रसीद भट्ट की पुत्री विस्मा रसीद भट्ट ने शिकारपुर पुलिस को दिये बयान मे कहा है कि उसके पति एवं ससुराल वाले उसको तरह तरह से प्रताडि़त कर रहे है़ं
जनवरी 2014 में सोनासती गांव निवासी उदयभान चौबे के पुत्र रवि चौबे ने काश्मीर की विस्मा से प्रेम विवाह किया था़ इस संबंध में लड़की के पिता ने जम्मू के लार थाना में अपने पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था़ जम्मू पुलिस ने शिकारपुर थाना पहुचकर लड़की को बरामद कर लिया था़
लेकिन लड़की ने न्यायालय में बयान दिया था कि वह बालिग है तथा वह अपनी मर्जी से यहां आई है़ लड़की के बयान के बाद जम्मू पुलिस वापस लौट गयी थी़ परन्तु इधर जब लड़की ने फोन कर अपने पिता से ससुराल वालों पर प्रताड़ना की बात बतायी तो उसके पिता ने जम्मू पुलिस से दुबारा मदद की गुहार लगायी़ शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को बयान के लिये बेतिया न्यायालय भेजा जा रहा है़ बयान के बाद आगे की कारवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




