बाइक की डिक्की तोड़ 2.90 लाख उड़ाये

बेतियाः मुफस्सिल थाना के बरवत परसराइन के रहनेवाले रामेश्वर प्रसाद की बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 2.90 लाख रुपये उड़ा लिया. घटना सोमवार की शाम की है. वह बैंक से रुपये निकाल कर नगर के एचडीएफसी बैंक के समीप बाइक को खड़ा किये थे. इस मामले में रामेश्वर प्रसाद ने नगर थाना में एक […]
बेतियाः मुफस्सिल थाना के बरवत परसराइन के रहनेवाले रामेश्वर प्रसाद की बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 2.90 लाख रुपये उड़ा लिया. घटना सोमवार की शाम की है. वह बैंक से रुपये निकाल कर नगर के एचडीएफसी बैंक के समीप बाइक को खड़ा किये थे. इस मामले में रामेश्वर प्रसाद ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है.
आवेदन में श्री प्रसाद कहा है कि वह बैंक से रुपये की निकासी कर बाइक की डिक्की में रख कर एचडीएफसी बैंक गये.वापस आये तो उनकी बाइक की डिक्की टूटी हुई थी. उसमें रखे रुपये गायब थे. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










