बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार,आभूषण लूटे

Published at :04 Dec 2013 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार,आभूषण लूटे

बेतियाः मंगलवार की देर शाम नगर के कालीबाग जोड़ा इनार निवासी स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव प्रसाद को उनके घर के समीप अपराधियों ने गोली मार कर जेवर से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. बैग में स्वर्ण दुकान की तिजोरी की चाबी और कुछ नकद रुपये भी रखे थे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने […]

विज्ञापन

बेतियाः मंगलवार की देर शाम नगर के कालीबाग जोड़ा इनार निवासी स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव प्रसाद को उनके घर के समीप अपराधियों ने गोली मार कर जेवर से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. बैग में स्वर्ण दुकान की तिजोरी की चाबी और कुछ नकद रुपये भी रखे थे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने जख्मी व्यवसायी को सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया है. गोली व्यवसायी के पैर में लगी है.

जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी मीना बाजार स्थित अपनी दुकान को बंद कर घर लौट रहा था. घर के समीप पहुंचते ही पूर्व से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुन बाहर निकले मोहल्ले वासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी जारी है. समाचार प्रेषण तक स्वर्ण व्यवसायी की हालत स्थिर बनी हुई है. कितने की लूट हुई है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन