टैंकर की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

Published at :30 Nov 2013 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
टैंकर की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

नरकटियागंजः शहर के पुरानी बाजार मेन रोड पर एक टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया. आस-पास खड़े लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया है. घायल युवक राजपुर मठिया निवासी सुरेश मिश्र का […]

विज्ञापन

नरकटियागंजः शहर के पुरानी बाजार मेन रोड पर एक टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया. आस-पास खड़े लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया है.

घायल युवक राजपुर मठिया निवासी सुरेश मिश्र का पुत्र रिंकु मिश्र है. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. घ्बताया जाता हैं कि रिंकू अपनी प्लेटीना बाइक से गौनाहा से नरकटियागंज आ रहा था. जब वह पुरानी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा जो सामने से आ रही एक टैंकर (एचआर 38 जी 4852) की चपेट में आ गया. टैंकर के ड्राइवर व खलासी दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गये है. शिकारपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं टैंकर को अपने कब्जे कर थाने लायी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि टैंकर के बारे में छानबीन की जा रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन