गर्भवती महिला व दो वर्षीय बच्चे की मौत

गौनाहा, बेतियाः सहोदरा थाना के बन बैरिया धोहरम नदी के समीप शुक्रवार को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गर्भवती महिला व उसके दो साल के बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सहोदरा थाना के धमौरा पंचायत के परसौनी निवासी अरमान शेख अपनी गर्भवती पत्नी […]
गौनाहा, बेतियाः सहोदरा थाना के बन बैरिया धोहरम नदी के समीप शुक्रवार को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गर्भवती महिला व उसके दो साल के बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सहोदरा थाना के धमौरा पंचायत के परसौनी निवासी अरमान शेख अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू नेशा एवं दो वर्षीय पुत्र छोटू के साथ जमुनिया से बाइक से आ रहे थे.
जैसे ही उनकी बाइक धोहरम नदी के समीप पहुंची, नदी से बालू लेकर निकल रहे बेतिया के एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी. इसकी वजह से खुशबू नेशा व छोटू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया. मोल-जोल करना शुरू कर दिया.
इधर, थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गयी है. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. समाचार प्रेषण तक पीड़ित के परिजन प्राथमिकी से परहेज कर रहे हैं. लाश को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने की बात पर आनाकानी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










