पहले पत्नी को निकाला, फिर बच्ची को मार डाला

रामनगर (बगहा) :दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, फिर तीन वर्षीया पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी. शव को श्मशान में ले जाकर दफना दिया. पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में आरोपित पिता व दादा को गिरफ्तार कर लिया है. श्मशान में दफनाये गये […]
रामनगर (बगहा) :दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, फिर तीन वर्षीया पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी. शव को श्मशान में ले जाकर दफना दिया. पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में आरोपित पिता व दादा को गिरफ्तार कर लिया है.
श्मशान में दफनाये गये शव को भी क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ के दौरान दोनों ने दुलारी कुमारी की हत्या की बात स्वीकार की है. बच्ची की मां संगीता देवी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










