डॉक्टरों की लापरवाही पर हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2015 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके सदर अस्पताल में व्यवस्था नहीं सुधर रही है. डॉक्टरों की मनमानी जारी है. नतीजा इस सप्ताह तीन बार हंगामे की नौबत आयी. ताजा मामला रविवार की सुबह की है. अस्पताल के महिला वार्ड में नगर के बसवरिया के रहने वाले अली अहमद की पुत्री खुशबु नेशा (18) भरती थी. खुशबू […]
विज्ञापन
बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके सदर अस्पताल में व्यवस्था नहीं सुधर रही है. डॉक्टरों की मनमानी जारी है. नतीजा इस सप्ताह तीन बार हंगामे की नौबत आयी. ताजा मामला रविवार की सुबह की है.
अस्पताल के महिला वार्ड में नगर के बसवरिया के रहने वाले अली अहमद की पुत्री खुशबु नेशा (18) भरती थी. खुशबू को खांसी के साथ पूरे शरीर में बेचैनी थी. लिहाजा परिजन उसे लेकर अस्पताल आये थे, जहां डॉक्टरों ने उसे महिला वार्ड में भरती कराया था.
डॉक्टर ने इलाज में खुशबू को पानी चढ़ाना शुरू किया. परिजनों के मुताबिक, बोतल में पानी खत्म होने पर सभी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स को ढुंढ़ने लगे, लेकिन कोई अस्पताल में मौजूद नहीं मिला.
इधर, पानी खत्म होते ही आइवी सेट से वापसी में खून बोतल में आने लगा और खुशबू की तबियत बिगड़ने लगी. इसे देखते ही परिजन भड़क उठे और हंगामा मचाना शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना पर इमरजेंसी में कार्यरत स्टाफ आया और आइवी सेट को बंद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










