नहीं दिखी पुिलस गश्ती, चारों तरफ अंधेरा कायम

बेतिया : घड़ी में रात के 11 बज रहे थे. शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था. वैवाहिक लगन का मौसम होने के चलते वाहनों की कुछ आवाजाही मेन रोड पर थी. लेकिन शहर की गलियां सुनसान थी.रेलवे स्टेशन के बरामदे में यात्री सोये हुए थे. प्लेटफाॅर्म सुनसान था. कार्यालयों में वीरानगी थी. कोई […]
बेतिया : घड़ी में रात के 11 बज रहे थे. शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था. वैवाहिक लगन का मौसम होने के चलते वाहनों की कुछ आवाजाही मेन रोड पर थी. लेकिन शहर की गलियां सुनसान थी.रेलवे स्टेशन के बरामदे में यात्री सोये हुए थे. प्लेटफाॅर्म सुनसान था. कार्यालयों में वीरानगी थी. कोई सुरक्षा कर्मी मुस्तैद नहीं था.
जीआरपी थाने में भी सन्नाटा दिखा. शहर के इंट्री प्वाइंट हरिवाटिका चौक पर हाइमास्ट लगा तो था, लेकिन जलते नहीं रहने के चलते दूर-दूर तक अंधियारा छाया हुआ था. स्टेशन चौक पर लाइट की व्यवस्था थी. कुछ होटल खुले हुए थे. दूरसंचार कार्यालय से लेकर एमजेके कॉलेज, सर्किट हाउस तक विद्युत पोल के लाइट नहीं जल रहे थे.
डीएम आवास पर कोई सुरक्षा कर्मी मुस्तैद नहीं था. एसपी आवास पर जवान खड़ा था. रात 11.30 बजे एमजेके कॉलेज रोड पर भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष अनिल वर्मा की कार ट्रैक्टर से भिड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी थी. नप सभापति जनक साह, भाजपा जिला मंत्री शिवेंद्र शिबू समेत तमाम लोगों की भीड़ मौजूद थी. लेकिन पुलिस नहीं दिखी.
जबकि 100 मीटर दूर ही एसपी आवास था. सोआ बाबू चौक पर पुलिस सहायता केंद्र पुलिस विहीन दिखा. लाल बाजार, राज कचहरी, हाॅस्पिटल रोड, मीना बाजार में भी अंधेरा था. 11.32 वर्ग में फैले इस शहर में सर्किट हाउस रोड व तीन लालटेन चौक पर पुलिस गश्ती की वाहन दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










