बम पर रसोइया की पड़ी नजर, अफरा-तफरी

Published at :05 Dec 2015 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बम पर रसोइया की पड़ी नजर, अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर से पहुंची टीम ने निष्क्रिय किया बम सुबह 10.30 से शाम 6.30 बजे तक रही दहशत टीम को दो घंटे लग गये बम को निष्क्रिय करने में मौके पर तैनात किये गये सीआरपीएफ के जवान सिकरहना डीएसपी भी कर रहे हैं मौके पर कैंप पुलिस नक्सली साजिश से कर रही इनकार – पुलिस ने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से पहुंची टीम ने निष्क्रिय किया बम
सुबह 10.30 से शाम 6.30 बजे तक रही दहशत
टीम को दो घंटे लग गये बम को निष्क्रिय करने में
मौके पर तैनात किये गये सीआरपीएफ के जवान
सिकरहना डीएसपी भी कर रहे हैं मौके पर कैंप
पुलिस नक्सली साजिश से कर रही इनकार
– पुलिस ने कहा, शरारती तत्वों ने लगाया होगा बम
छात्रा से अश्लीलता के आरोप में कोचिंग संचालक गिरफ्तार
बेतिया : शहर के राजगुरु चौक के समीप ब्रिलिएंट कोचिंग के संचालन करने वाले शिक्षक बच्चा सिंह को पुलिस ने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दी. शिक्षक पर एक छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाकर कोचिंग में ईल हरकत व रेप का प्रयास करने का आरोप है.
पीड़ित छात्र ने इस मामले में शुक्रवार को नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि आइटीआइ कॉलोनी की रहने वाली एक छात्रा ब्रिलिएंट कोचिंग संस्थान में ट्यूशन पढ़ती थी.
बीते 27 नवंबर को संचालक बच्चा सिंह ने उसे कोर्स पीछे होने का हवाला दिया और एक्स्ट्रा क्लास के लिए कोचिंग में बुलाया. कोचिंग के ही दूसरे कमरे में बैठाकर उसके साथ ईल हरकत शुरू कर दी. छात्र ने दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा है कि उसने विरोध किया, तो शिक्षक जबरदस्ती पर उतारू हो गया. छात्र ने इस घटना की शिकायत अपने परिजनों से करने को कहा, तो शिक्षक ने कहा कि तुम्हारे नाम का परचा शहर में बंटवा देंगे और वीडियो भी नेट पर डाल देंगे. इससे डरी छात्र किसी तरह शिक्षक के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची.
उसने शिक्षक की सारी करतूत के बारे में अपने परिजनों को बताया. घर वालों ने अगले दिन 28 नवंबर को कोचिंग संस्थान पहुंच कर मामले की पड़ताल की. बताया जाता है कि इस दौरान कोचिंग संस्थान के संचालक ने छात्र के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी.
इसके बाद शुक्रवार को इस मामले में नगर थाने में शिकायत की गयी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने कहा कि छात्र की ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोचिंग संचालक बच्चा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन