संदिग्ध तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

मझौलिया/बेतिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर से पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक समेत तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. दारोगा सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों संदिग्ध व्यक्ति जौकटिया पंचायत के चुन्नू कुमार, अनवर आलम, साहिद है. गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नेशनल बैंक परिसर में बिचौलिये घुम रहे […]
मझौलिया/बेतिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर से पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक समेत तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. दारोगा सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों संदिग्ध व्यक्ति जौकटिया पंचायत के चुन्नू कुमार, अनवर आलम, साहिद है. गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नेशनल बैंक परिसर में बिचौलिये घुम रहे हैं.
सूचना के आधार पर पुलिस ने बैंक परिसर में पहुंची तो चुन्नू कुमार देख कर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर चुन्नू को पकड़ लिया. चुन्नू से पूछताछ के दौरान अन्य दोनों लोगों को भी पकड़ लिया गया. साथ ही बाइक की डिक्की से आधा दर्जन पासबुक भी जब्त किया है. दारोगा
सुधीर ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










